बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वाधान में ''विश्व आत्महत्या रोकथाम जागरुकता कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वाधान में ''विश्व आत्महत्या रोकथाम जागरुकता कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया ।

Friday, September 13, 2024 | September 13, 2024 Last Updated 2024-09-13T11:21:34Z
    Share
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वाधान में ''विश्व आत्महत्या रोकथाम जागरुकता कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया ।
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वाधान में ''विश्व आत्महत्या रोकथाम जागरुकता कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा,

 महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अजय कुमार आयरन और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने सरस्वती मां के समक्ष दीप

प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अंग्रेजी के सहायक अध्यापक श्रीनिवास सिंह यादव ने बताया की वर्तमान समय में विश्व में आत्महत्या की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही हैं,

उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के कारण आज लोग आत्महत्या कर लेते हैं आगे विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि कोई भी समस्या इतनी बड़ी नही होती जितनी कि हम मान लेते हैं

इसलिए आत्महत्या जैसे कदम न उठाकर समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि इस समस्या को दूर किया जा सकता हैं। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्महत्या करना सबसे बड़ा अपराध हैं।
उन्होंने बताया की दुनिया भर की कुल 25 प्रतिशत आत्महताएं हमारे देश में होती हैं। इसी के साथ उन्होंने विद्यार्थियों को आत्महत्या नहीं करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया

 कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की वजह से महिलाओं में आत्महत्याओं की घटनाओं में वृद्धि हुई हैं। इसके लिए उन्होंने कहा कि सिर्फ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से काम नहीं चलेगा बल्कि इसके लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बेटी को "आत्मनिर्भर बनाओ"
 जैसे अभियान की आवश्यकता हैं। महाविद्यालय के सचिव अजय कुमार आयरन ने विद्यार्थियों को आत्महत्या के कारण और निवारण के विषय में जानकारी दी और विद्यार्थियों को जागरूक किया और मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आत्महत्या बहुत बड़ी विपदा बन चुकी हैं, इससे बचने के लिए जागरुकता कार्यक्रम ही सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित होंगे तथा हम आने वाले समय में आत्महत्यायों को रोकने में भी कमी कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान की प्रवक्ता सलोनी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ गौरव वार्ष्णेय, गीता रानी, डॉ. बलवीर सिंह, भगवान सिंह चौहान, मनोज यादव, दीप्ति रानी, संजय कुमार, पूजा शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, रामतीरथ, नेमपाल सिंह यादव, भगवान सिंह चौहान, तृप्ति आर्य, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close