महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत ''स्वच्छता ही सेवा'' कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवायोजना ईकाई के तहत ''स्वच्छता ही सेवा'' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों से महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कराईं गई
जिसमें स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवियों को स्वच्छ रहने व अपने आसपास स्वछता के प्रति समाज को जागरूक करने के प्रति शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी और बताया कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए क्योंकि स्वच्छ वातावरण से एक तरफ बीमारियों से सुरक्षा मिलती हैं
दूसरी तरफ स्वच्छ माहौल में मानव के मस्तिष्क में अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और बताया कि जिस तरह से हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं,
उसी प्रकार हमें सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। कार्यक्रम में गत दिवसों में स्वयंसेवियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किए गए स्वच्छता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई जिसमें स्वयंसेवियों ने जो कार्य किए उनके विषय में बताया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ डॉ. बलवीर सिंह, भगवान सिंह चौहान, दीप्ति रानी, संजय कुमार, पूजा शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, रामतीरथ, नेमपाल सिंह यादव, भगवान सिंह चौहान, तृप्ति आर्य, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।