चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज कराता था सात लाखा का बकायेदार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज कराता था सात लाखा का बकायेदार

Tuesday, September 10, 2024 | September 10, 2024 Last Updated 2024-09-10T14:56:52Z
    Share
चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज कराता था सात लाखा का बकायेदार
 जनवद  सम्भल में सरायतरीन के मोहल्ला अमान खेल निवासी तारीख पर पहले से ही विद्युत निगम का सात लाख रुपये से अधिक बकाया है, इसके बावजूद वह चोरी कर बिजली से तमाम ई-रिक्शा चार्ज करा रहा था।

वसूली के लिए गए एसडीएम विनय मिश्रा के छापे में यह राज सामने आया। उन्होंने मौके से 28 ई-रिक्शा और एक बाइक को जब्त कराया है। चोरी से बिजली जलाने के मामले में एफआईआर की तैयारी चल रही है।

उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि बकाएदार तारिक पर विद्युत निगम का 3.80 लाख रुपये बिजली बिल का और ब्याज सहित करीब सात लाख रुपये बकाया है। आरसी जारी होने के बाद भी यह इसे जमा नहीं कर रहा था।

 सोमवार को वसूली के लिए मोहल्ला अमान खेल पहुंचे तो कई मामले पकड़ में आए। तारिक द्वारा बिना कॉर्मिशियल कनेक्शन लिए ही ई-रिक्शा चार्ज कराए जाते मिले। वहीं, भवन को भी काॅर्मिशियल तरीके से उपयोग करता पाया गया। नगर पालिका के ईओ को इस बारे में सूचित किया है।


 वहीं, ई-रिक्शाओं को जब्त कराया गया है। इसके अलावा बिजली चोरी करने के मामले में एक्सईएन को एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि जो ई-रिक्शा जब्त की गई हैं,


उनका दावेदार मौके पर कोई नहीं मिला। हालांकि, कोई भी इनकी दावेदारी करेगा तो उन्हें यह रिक्शा दे दी जाएंगी। यदि कोई दावेदारी नहीं करने आएगा तो मान लिया जाएगा कि यह तारिक की ही हैं और प्रशासन इन्हें नीलाम कराएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close