अपर मुख्य सचिव के आदेश के वाद ,जीएसटी बार एसोसिएशन ने किया कार्य बहिष्कार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अपर मुख्य सचिव के आदेश के वाद ,जीएसटी बार एसोसिएशन ने किया कार्य बहिष्कार

Friday, September 13, 2024 | September 13, 2024 Last Updated 2024-09-13T14:05:04Z
    Share
अपर मुख्य सचिव के आदेश के वाद ,जीएसटी बार एसोसिएशन ने किया कार्य बहिष्कार
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
आज दिनांक 13 सितंबर 2024 को एक संयुक्त विरोध प्रदर्शन एडिशनल कमिश्नर ग्रेड–2, जीएसटी विभाग(राज्य), बरेली के कार्यालय पर किया गया।


अपर प्रमुख सचिव श्री एम देवराज के जीएसटी अपीलों के रोज पचास अपीलों के निस्तारण करने के निर्देशों के विरोध में दिनांक 7 सितंबर से सभी अधिवक्ता हड़ताल पर है।

अधिवक्ताओं द्वारा अपील कार्य बहिष्कार के संबंध में कहा गया कि अपर प्रमुख सचिव का ये निर्देश न्याय विरुद्ध है। अपील एक न्यायिक प्रक्रिया है इसमें प्रशासनिक हस्तक्षेप स्वीकार नहीं होगा।

निर्देशानुसार अपीलों का निस्तारण व्यावहारिक भी नही है। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश बंसल ने कहा कि जब तक ये तुगलगी फरमान वापस नहीं लिया जाता है। हमारी हड़ताल अनवरत चलती रहेगी।

 बरेली टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि इस तरह के प्रशासनिक हस्तक्षेप से अपील की गुणवत्ता नही रहेगी और अपील की उपयोगिता समाप्त हो जायेगी।

जीएसटी बार एसोसिशन के सचिव अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रथम अपीलों के निस्तारण हेतु दबाव तो बनाया जा रहा है किंतु द्वितीय अपील ट्रिब्यूनल का अभी तक कोई गठन ही नहीं किया गया है,

 ऐसी स्थिति में वादकारो को प्रथम अपील के बाद सीधे उच्च न्यायालय जाना होगा जो कि छोटी राशि के मामलों में संभव नहीं होगा।


धरना प्रदर्शन में टैक्स बार एसोसिएशन, बरेली टैक्स बार एसोसिएशन व जीएसटी बार एसोसिशन के समस्त सदस्य व अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close