50,000/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते

Notification

×

All labels

All Category

All labels

50,000/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते

Thursday, October 10, 2024 | October 10, 2024 Last Updated 2024-10-10T15:20:20Z
    Share

साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा 50,000/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी 50,000/- रुपये की धनराशि बैंक में होल्ड कराते हुये वापस कराने के संबंध में।
50,000/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है।

जिसमें पीडित/शिकायतकर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार जनपद बदायूँ के साथ दिनांक 04.08.2024 को समय 19.55 बजे 50,000/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी जिसकी शिकायत आवेदक श्री सुरेन्द्र कुमार उपरोक्त द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी


 जिसकी शिकायत संख्या – 23108240087435 व मु0आ0स0 05/2024 धारा 314(4) बी0एन0एस & 66 C IT Act थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ पर पंजीकृत है जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी

 की कुल धनराशि 50,000/- रुपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक से वार्ता कर होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदोपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित किये जाने हेतु मा0 न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा जारी आदेश दिनांक

 13.09.2024 भी सम्बन्धित बैंक नोडल को प्रेषित किया गया है जिसमें आवेदक के खाते में दिनांक 09.10.2024 को फ्राड की गयी पूर्ण धनराशि 50,000/- रुपये वापस आ गये है ।
टीम के सदस्य-
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
2. निरीक्षक गौरव विश्नोई, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
3. हे0कां0 497 निपेन्द्र यादव, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ

4. है0कां0 324,राकेश कुमार, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
5. का0 200 राज चौधरी, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
6. का0 1700 शुभम पाल, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
7. कां0 1912 संदीप कुमार, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ

 अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर अपनी शिकायत दर्ज करें
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close