रामपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट घेरा, फसलों का मुआवजे न मिलने को लेकर दिखे नाराज
रामपुर में किसानों की नुकसान फसलों के मुआवजे से लेकर विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता अचानक सड़कों पर उतर आए। बिना तय कार्यक्रम के ट्रैक्टरों के लंबे काफिले के साथ जुलूस की शक्ल में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे
तो अधिकारियों के फोन घन-घनाने लगे। किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक अधिकारियों के साथ तीखी नोंक-झोंक के बाद किसानों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।