सभी संकटों को दूर करता है दुर्गा सप्तशती का पाठ
बिल्सी। बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में मां ज्वाला देवी मंदिर में भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर संकीर्तन किया। इस दौरान बिसौली से पधारे आचार्य रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि दुर्गा सप्तशती के कुछ मंत्र ऐसे हैं,
जिनके प्रयोग से व्यक्ति के जीवन में सभी संकट समाप्त हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि मां कालिका का स्वरूप भक्तों के लिए आनंददायी है। तांत्रिक और ज्योतिष के अनुसार, मां काली के कुछ मंत्र ऐसे हैं
जिन्हें एक आम व्यक्ति अपने रोजमर्रा के जीवन में अपने संकट दूर करने के लिए प्रयोग कर सकता है। इन्हीं में एक नवार्ण मंत्र है। दुर्गा सप्तशती के अनुसार,
नौ अक्षरों से बनाया यह मंत्र मां के नौ स्वरूपों को समर्पित है। प्रत्येक अक्षर एक ग्रह को नियंत्रित करता है। इस तरह नौ अक्षरों से मिलकर बना नर्वाण मंत्र कुंडली के सभी नौ ग्रहों को व्यवस्थित कर संकटों को दूर करता है।