दिव्यांग जगदीश ने पीलीभीत के भूरा पहलवान को हराया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दिव्यांग जगदीश ने पीलीभीत के भूरा पहलवान को हराया

Sunday, October 13, 2024 | October 13, 2024 Last Updated 2024-10-13T08:11:57Z
    Share
दिव्यांग जगदीश ने पीलीभीत के भूरा पहलवान को हराया
उझानी। एमजीपी कॉलेज के मैदान पर चल रहे रूपराम पहलवान मेमोरियल दंगल में तीसरे दिन भी रोमांच पैदा करने वाली कुश्तियां देखने को मिलीं। दातागंज निवासी दिव्यांग पहलवान ने पीलीभीत के भूरा पहलवान को हरा दिया।

 कुश्ती देखने के लिए दूरदराज से ग्रामीण पहुंच रहे हैं।रामलीला महोत्सव के तहत दंगल तीन दिन पहले शुरू हुआ था। शनिवार दोपहर के बाद दंगल में दिव्यांग पहलवान जगदीश की कुश्ती इस बार पीलीभीत के भूरा पहलवान से हुई।

पहले जैसे दमखम के साथ दंगल में उतरे जगदीश ने भूरा को हरा दिया। इनामी कुश्तियों में अलीगढ़ के शाकिब पहलवान ने चंदौसी के भूरा, अलीगढ़ के ही मुर्गा नाम से मशहूर पहलवान ने सहावर के अब्बास और चंदौसी के खलीक ने कासगंज के

 शिवा पहलवान को पछाड़कर नकद पुरस्कार पाया।चंदौसी के घमंडी पहलवान ने मुरादाबाद के अभिषेक को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इसके अलावा अलीगढ़ के समीर और मुरादाबाद के नरवेश,

सिकंद्राराऊ के भूरा और अलीगढ़ के सरफराज के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। रेफरी की भूमिका राजेंद्र पहलवान ने निभाई। उन्होंने पहलवानों को अखाड़े के नियमों से भी अवगत कराया। आयोजकों की ओर से पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close