डीएम ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यों की समीक्षा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यों की समीक्षा

Monday, October 21, 2024 | October 21, 2024 Last Updated 2024-10-21T15:56:34Z
    Share
डीएम ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यों की समीक्षा

डीएम ने दस्तक अभियान के कार्यो पर व्यक्त की अप्रसन्नता
आंगनबाड़ी व आशा शत प्रतिशत घरों का भ्रमण कर आमजन को करें जागरूक
स्कूल व विद्यालयों में प्रार्थना सभा में बच्चों को करें जागरूक
 बदायूँ 21 अक्टूबर। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्टेट अटल बिहारी वाजपेई सभागार में 01 अक्टूबर से प्रारंभ हुए

विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को जन सहभागिता के साथ सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामों में झाड़ियां की कटाई व समुचित साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया

कि स्कूल व कॉलेजों में प्रातः होने वाली प्रार्थना सभा में संचारी रोग के प्रति बच्चों को जागरूक किया जाए ताकि वह अपने माता-पिता व आसपास के लोगों को भी संचारी रोग के प्रति जागरूक कर सकें।

 जिलाधिकारी ने बताया कि 11 अक्टूबर से दस्तक अभियान जनपद में प्रभावी है। उन्होंने आंगनबाड़ी व आशा के द्वारा घर-घर किए जा रहे भ्रमण की प्रगति पर अपनी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत घर घर जाकर आमजन को जागरूक करने के लिए कहा।

 उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close