तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे पिता पुत्र को रौंदा, पिता की हुई मौके पर मौत बेटा हुआ गंभीर रूप से घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे पिता पुत्र को रौंदा, पिता की हुई मौके पर मौत बेटा हुआ गंभीर रूप से घायल

Saturday, October 12, 2024 | October 12, 2024 Last Updated 2024-10-12T11:27:33Z
    Share
तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे पिता पुत्र को रौंदा, पिता की हुई मौके पर मौत बेटा हुआ गंभीर रूप से घायल

रामपुर। आपको बता दें पीलीभीत जनपद के बीसलपुर तहसील के देयोरिया कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गझाड़ा गांव निवासी गेंदन लाल(55) अपने पुत्र हरीश गंगवार के साथ

 जनपद के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रूद्र-विलास चौकी क्षेत्र में बंगाली कॉलोनी मोड़ के पास किराए के मकान में रहकर उत्तराखंड सीमा के पास एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार

 की रात लगभग 10 बजे दोनों फैक्ट्री से काम करके वापस अपने कमरे पर लौट रहे थे। बंगाली कॉलोनी मोड़ से थोड़ा आगे नैनीताल हाइवे को पार करते समय रुद्रपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवारने दोनों पिता पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र दोनों

गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने दोनों घायलों को बिलासपुर सी एच सी में लाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने पिता गेंदन लाल को मृत

 घोषित कर दिया एवं गंभीर रूप से घायल बेटा हरीश गंगवार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया की तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close