तीन लोगों को तलवार से किया घायल,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तीन लोगों को तलवार से किया घायल,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Saturday, October 12, 2024 | October 12, 2024 Last Updated 2024-10-12T10:23:37Z
    Share
तीन लोगों को तलवार से किया घायल,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जनपद बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र में बीती रात हाथ में तलवार लेकर निकले एक सिरफिरे अधेड उम्र के व्यक्ति ने पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा दिया,उसने रात में ही तीन लोगों को तलवार से बार करके बुरी तरह से घायल कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार,

नगर कुंवरगांव निवासी सोहनपाल पुत्र बेनीराम बुद्धवार की रात करीब एक बजे हाथ में तलवार लहराता हुआ अचानक ही कस्बे की सडकों पर निकल पड़ा जहां उसने सबसे पहले नगर में तिरपौलिया के पास घर में सो रहे

पप्पू रस्तोगी पुत्र राजेंद्र रस्तोगी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह वुरी तरह लहूलुहान हो गये,जिससे उनके हाथ में गंभीर रुप से चोट आई है,बतातें हैं कि हमला करने के बाद आरोपी सोहनपाल रात के अधेंरे में वहां से भाग गया


 और इसके बाद वह नजदीकी गांव औरंगाबाद खालसा में जा पंहुचा जहां उसने आठ बर्ष के मासूम अनिल पुत्र राजपाल तथा रामशंकर पुत्र श्यामविहारी उम्र 45 वर्ष पर भी जान से मारने की नियत से तलवार से हमला कर दिया,इस हमले में मासूम अनिल के सिर में तलवार लगी है

और रामशंकर का जबड़ा कट गया,रामशंकर की हालत गंभीर देखते हुए बरेली को रैफर कर दिया गया है,तो वहीं मासूम अनिल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । 

गांववासियों ने बताया कि हमला करने के बाद यह सिरफिरा अधेड तलवार लेकर नजदीक में बने मैंथा प्लांट में जाकर छिप गया,जहां गांव वालों ने रात में ही उसे दबोच लिया और कुंवरगांव पुलिस को सूचना दे दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तलवार समेत अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले गई जहां उस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।उक्त घटना क्षेत्र में चर्चा का बिषय बनी हुई है,वहीं उक्त आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बायरल हुआ है जो कि कुंवरगांव थाने के समीप बीएसएनएल एक्सचेंज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है वीडियो में यह अधेड़ तलवार लहराता हुआ दिखाई दे रहा है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close