मिफ़रा डायग्नोस्टिक और मेदांता ने मिलकर नगर पालिका में लगाया मुफ्त हैल्थ कैंप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिफ़रा डायग्नोस्टिक और मेदांता ने मिलकर नगर पालिका में लगाया मुफ्त हैल्थ कैंप

Thursday, November 21, 2024 | November 21, 2024 Last Updated 2024-11-21T11:20:06Z
    Share
मिफ़रा डायग्नोस्टिक और मेदांता ने मिलकर नगर पालिका में लगाया मुफ्त हैल्थ कैंप

मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे AAP प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने भी कराया हैल्थ चैकअप

रामपुर । आज आम आदमी पार्टी के वॉर्ड 36 से सभासद और मिफ़रा डायग्नोस्टिक के एम.डी डॉ ज़फ़र ने मेदांता अस्पताल से डॉक्टर बुलवाकर नगर पालिका सभागार में हैल्थ चैकअप कैंप लगवाया। आम-जनो,सभासदों कर्मचारियों सहित सैकड़ों लोगों की ई.सी.जी,बोन डेंसिटी चैकअप और कई तरह की खून की जांचे की गईं।
नगर पालिका में लगे हैल्थ कैंप में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे AAP प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने भी हैल्थ चैकअप कराया और कहा कि ये एक अच्छी शुरुआत है नगर पालिका के कर्मचारी शहर के लोगों के स्वास्थ का ख्याल रखते हैं तो उनके भी स्वास्थ का ख्याल रखना चाहिए सभासद डॉ० ज़फ़र मुबारकबाद के मुस्ताहिक है और हमें उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही शहर के अलग-अलग जगहों पर ये मुफ्त कैंप लगते रहेंगे।

इस मौके पर नगर पालिका के ई.ओ दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि हमारे कर्मचारी नगर की साफ सफाई व स्वास्थ का ख्याल रखते हैं उनको भी बीमारियां होती हैं परंतु पालिका की जिम्मेदारी के चलते वह अपना खयाल नहीं रख पाते आज यह कैम्प लगाकर ज़फ़र साहब ने अच्छा काम किया है मैं चाहूंगा के भविष्य में भी यह कैम्प पालिका में लगाते रहें मैं सभासद मोहम्मद ज़फ़र का शुक्रगुजार हूं जो नगर पालिका परिषद रामपुर में कैम्प लगाया।

इस मौके पर सभासद डॉ० ज़फ़र ने कहा कि मेरा काम खिदमत करना है और आगे भी ऐसे ही आवामी खिदमतो को अंजाम देता रहूंगा।

इस मौके पर सभासद सरफराज़ अली उर्फ गुड्डू,सभासद तनवीर अहमद, सभासद गुफरान खां,सभासद मुराद कलीम, सभासद शावेज़ अंसारी,सभासद महफूज़ खां उर्फ गुड्डू,सभासद वसीम अब्बासी,आरिफ, यासीन उर्फ गुड्डू खां, हाजी शादाब , मुराद मियां, अफ़्फ़ान खान, अहमद सईद खान, शावेज़ अंसारी, महफूज खान, शाहबाज़ खां, मामून खां, अब्दुल समद, रय्यान अली खान,नासिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close