पुरानी रंजिश के चलते रात मे शौच को जा रहे युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कोटरा रसूला मे जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में भगवान सिंह पुत्र एक राम सिंह को गांव के दबंगों ने पीट-पीटकर बुरी तरीके से घायल कर दिया भगवान सिंह रात के समय शौच को जा रहे थे तभी रास्ते में घात लगाए बैठे
दबंग अनोखे पुत्र ओमपाल जगतपाल ने उन पर हमला कर दिया किसी तरीके से छूटकर भगवान सिंह अपने घर में जा घुुसे फिर दबंगों ने अपने घर की महिला हेमबती और राजकुमारी को भी साथ में लेकर
भगवान सिह को लाठी डंडों से पीट-पीट कर बुरी तरीके से लहुलुहान कर दिया जिससे भगवान सिंह की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है जिन्हे स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज से बदायूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है जहां उनका उपचार चल रहा है