किसान की धान की मशीन में गमछा फंसने से हुई : दर्दनाक मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसान की धान की मशीन में गमछा फंसने से हुई : दर्दनाक मौत

Friday, November 29, 2024 | November 29, 2024 Last Updated 2024-11-29T11:07:03Z
    Share
किसान की धान की मशीन में गमछा फंसने से हुई : दर्दनाक मौत
बिसौली। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में धान की निकासी करते समय किसान का गमछा मशीन में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।हादसा बृहस्पतिवार की सुबह हुआ।

गांव खरगपुर निवासी जागन सिंह (50) पुत्र सुखदेव सिंह बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर मशीन से धान की निकासी करा रहा था। जागन सिंह धान को मशीन के अंदर घुसा रहा था। उनके गले में एक गमछा पड़ा था।

 गमछा मशीन के पहिये में फंस गया, जिसके बाद किसान को मशीन ने अपनी ओर खींच लिया।गला दबने और पहिये की चपेट में आकर किसान की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास काम कर रहे लोगों ने मशीन तुरंत बंद की।

 सूचना पर परिवार वाले खेत पर पहुंच गए। वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close