ख्वाजा सूफी मुहम्मद हसन शाह के उर्स के दूसरे दिन आम चादर पोशी का सिलसिला जारी रहा
मिलक़'/रामपुर ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह का 67 वे सालाना उर्स के दूसरे दिन आज आम चादर पोशी मे बाहर से आये जायरीनो और स्थानीय अकीदतमंदॊ ने चादर पोशी की तहसील क्षेत्र के
ग्राम भैसोड़ी शरीफ मुर्शिद नगर में स्थित दरगाह सुल्तान-उल-औलिया हजरत ख्वाजा सूफी मूहम्मद हसन शाह के चल रहे सालाना उर्से पा़क के दूसरे दिन आज दरगाह शरीफ पर आम चादरपोशी और गुलपोशी की गई।
देश विदेश से आए हुए अकीदतमंदो ने दरगाह शरीफ पर मन्नतों की चादरें पेश की दरगाह के मुतावल्ली व सज्जादानशीन ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह की सरपरस्ती मे बाद नमाज-ए-असर आम चादरपोशी का सिलसिला शुरू हुआ।
देश, प्रदेश के विभिन्न स्थानो से आये सभी धर्मो के अक़ीदत मंदॊ ने दरगाह शरीफ पर पहुंच कर चादर पोशी की चादर पोशी के बाद गुल पोशी की गई और उसके बाद सलातो सलाम पेश किया गया तथा पूरे मुल्क में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ की गई