भारतीय किसान संघ ने गोपा अष्टमी के अवसर पर गौ माता की पूजा की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ ने गोपा अष्टमी के अवसर पर गौ माता की पूजा की

Saturday, November 9, 2024 | November 09, 2024 Last Updated 2024-11-09T12:45:00Z
    Share
भारतीय किसान संघ ने गोपा अष्टमी के अवसर पर गौ माता की पूजा की
रामपुर। आज दिन शनिवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता खानपुर जदीद मे जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार के आवास पर एकत्र हुए l गोपाअष्टमी के पर्व पर विधि विधान के साथ गो माता की पूजा की एवं समस्त कार्यकर्ताओ को जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने बताया कि गो माता को हिंदू समाज मे सर्व प्रथम स्थान दिया जाता है लिए

 प्रति दिन गो ग्रास निकालने के बाद अन्न खाया जाता है l प्रत्येक किसान एक गाय अवश्य पाले एवं मिलक खण्ड विकास अधिकारी गौवंश को कैंप लगाकर गौशाला भेजे।

 किसानो की फसल खराब गौवंश के द्वारा की जाती हैं l इस अवसर पर ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, जिला युवा प्रमुख विशाल दुबे, अजय गंगवार, अरुण श्री वास्तव, सुमित कश्यप आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे l
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close