बदायूं में सांप को मारने का मामला, वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने शुरू की जांच

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में सांप को मारने का मामला, वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने शुरू की जांच

Friday, November 8, 2024 | November 08, 2024 Last Updated 2024-11-08T10:46:46Z
    Share
बदायूं में सांप को मारने का मामला, वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने शुरू की जांच
मामला बदायूं के मोहल्ला बजरंगनगर में बृहस्पतिवार शाम एक घर में सांप देखा गया। लोगों ने किसी तरह सांप को घर से बाहर निकाला। इस दौरान एक युवक ने डंडे से प्रहार कर सांप को मार डाला। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बदायूँ । मोहल्ला बजरंग नगर में बृहस्पतिवार को घर में सांप देखा तो तमाम लोग जमा हो गए। एक युवक ने सांप को डंडे से प्रहार कर मार डाला, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामले की भनक वन विभाग को भी लग चुकी है।

वन विभाग इस मामले में कार्रवाई की तैयारी में है। वायरल वीडियो सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला बजरंग नगर का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर बृहस्पतिवार शाम सांप निकल आया था। शोर मचा तो आसपास इलाके के तमाम लोग एकत्र हो गए। सांप घर से निकलकर सड़क पर आ गया।

 इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे डंडे से कुचलकर मार डाला। एक अन्य व्यक्ति भी वीडियो में उस पर हमला करता दिख रहा है। सांपों के जानकारों के अनुसार मारा गया सांप चेकर्ड कील बैक प्रजाति का है।

वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो मिला है, इस मामले की जांच को टीम भेजी जाएगी। मृत सांप मिलता है तो ठीक अन्यथा वन विभाग के अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close