हेल्थ कार्ड शिविर का हुआ आयोजन, दो दिन शेष

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हेल्थ कार्ड शिविर का हुआ आयोजन, दो दिन शेष

Wednesday, November 20, 2024 | November 20, 2024 Last Updated 2024-11-20T12:26:31Z
    Share
हेल्थ कार्ड शिविर का हुआ आयोजन, दो दिन शेष
उत्तर प्रदेश राज्य की पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त सरकारी सेवकों, सेवानिवृत्ति सरकारी सेवकों एवं उनके आश्रितों को हेल्थ कार्ड के उपयोग से कैशलेस चिकित्सा का लाभ देने के लिए विकास भवन में हेल्थ कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 10 सरकारी सेवकों व सेवानिवृत्त सेवकों ने आवेदन किया तथा 15 हेल्थ कार्ड इस अवसर पर बनाए गए। 
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विकास भवन में 20 नवंबर से 22 नवंबर तक तीन दिवसीय हेल्थ कार्ड बनाने हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस हेल्थ कार्ड कैंप का समस्त सरकारी सेवक, सेवानिवृत्त सरकारी सेवक व उनके आश्रित इसका लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में 70 वर्ष से आयु की अधिक के बुजुर्ग भी अपना हेल्थ कार्ड बनवा सकते हैं। शिविर आगामी 21 व 22 नवंबर तक संचालित रहेगा तथा शिविर का समय पूर्वाह्न 11:00 से 4:00 तक रहेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close