बांस बरोलिया के पूर्व प्रधान के पुत्र की नोएडा में कार डिवाइडर से टकराने से मौत
बिल्सी। बदायूं ।थाना क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र की कार नोएडा में बृहस्पतिवार रात डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव बांस बरोलिया निवासी पूर्व प्रधान चेतराम कोहली का पुत्र ओमपाल (41) वर्षों से ट्रक की बॉडी बनाने का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात उसकी कार वहीं पर एक डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में ओमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में नोएडा पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।