बदांयू कल गोपाष्टमी पर हो रही गोमाता की पूजा, आज प्लास्टिक-कूड़ा खा रहीं गायें‌

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदांयू कल गोपाष्टमी पर हो रही गोमाता की पूजा, आज प्लास्टिक-कूड़ा खा रहीं गायें‌

Sunday, November 10, 2024 | November 10, 2024 Last Updated 2024-11-10T08:50:17Z
    Share
बदांयू कल गोपाष्टमी पर हो रही गोमाता की पूजा, आज प्लास्टिक-कूड़ा खा रहीं गायें‌
बदायूं 10 नवंबर।
कल पूरे जनपद में हर गोशाला में गायों की पूजा कर गुड, पूड़ी,फल खिलाऐ जा रहे थे वहीं आज देखने को मिला कि गाय प्लास्टिक की पन्नी खाक अपने पेट की भूख शांत कर रही है।

बदांयू में स्थाई, अस्थाई समेत सेकंडों गोवंश आश्रय स्थल हैं। इनमें 15 हजार से अधिक बेसहारा गोवंश हैं। इनके लिए सरकार प्रति गोवंश पर प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये खर्च कर चारा उपलब्ध करा रही है।

गोपाष्टमी पर जहां कल बदायूं जिले भर में गोमाता की पूजा हो रही है तो वहीं, कई गोशालाओं में गोवंश की बेकद्री हो रही है। वही हजारों आवारा गोवंश ऐसे ही घूमते नजर आऐंगे। ऐसे में गोशाला में गायें कहीं प्लास्टिक खा रही हैं तो कहीं सड़क किनारे कूड़े में भोजन तलाश रही हैं।

जिले की गोशालाओं में कई गायें बीमार हैं तो वहीं कई मरन्नासन्न अवस्था में है। इनकी हड्डियां तक दिखाई देने लगी हैं। यह हाल है बदायूं जिले के आवारा गोवंशीय पशुओं का ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close