रामपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध दो होटल को किया सील

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध दो होटल को किया सील

Wednesday, November 20, 2024 | November 20, 2024 Last Updated 2024-11-20T16:05:25Z
    Share
रामपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध दो होटल को किया सील
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध तरीके से हो रहे निर्माण पर शिकंजा कसा है। आरडीए ने नियम विरुद्ध तरीके से बनाए गए होटल व रेस्टोरेंट को मंगलवार को सील कर दिया। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।

मंडलायुक्त ने पिछले दिनों आरडीए को अवैध तरीके से हुए निर्माण पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद आरडीए सक्रिय हो गया है। आरडीए की टीम ने मंगलवार की शाम को रेलवे स्टेशन के पास बने नवतारा

 रेस्टोरेंट व द पर्ल होटल पहुंचकर यहां सीलिंग की कार्रवाई कर दी। यह होटल वीआईपी कालोनी निवासी रविंद्र सिंह और आदर्श काॅलोनी निवासी अनुज खत्री की ओर से संचालित किया जाता है। 232.26 वर्ग मीटर एरिया में बनाए गए होटल व रेस्टोरेंट स्वीकृत मानचित्र के अनुसार नहीं है।

 यहां पर सैट बैक नहीं छोड़ा गया है। इसको लेकर आरडीए की ओर से नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27. 28 के तहत वाद दर्ज किया गया ता,जिस पर संचालकों को कारण बताओ'''' तथा अनधिकृत निर्माण कार्य रोकने की नोटिस जारी की गई थी।

 आरडीए अफसरों के मुताबिक नोटिस का न तो जवाब दिया गया और न ही संचालक हाजिर हुए,जिस पर यह कार्रवाई की गई। इस मौके पर विशेष कार्याधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट संदीप वर्मा, अवर अभियंता जगदीश पाल सिंह एवं रवि शंकर व फोर्स मौजूद रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close