धान ख़रीद में फर्जीवाड़ा प्रारम्भ, जांचोपरांत दोषियों पर हो कार्यवाही : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

धान ख़रीद में फर्जीवाड़ा प्रारम्भ, जांचोपरांत दोषियों पर हो कार्यवाही : शंखधार

Wednesday, November 20, 2024 | November 20, 2024 Last Updated 2024-11-20T11:26:20Z
    Share
धान ख़रीद में फर्जीवाड़ा प्रारम्भ, जांचोपरांत दोषियों पर हो कार्यवाही : शंखधार

मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने उपजिलाधिकारी मिलक के नाम सम्बोधित एक शिकायती पत्र तहसीलदार मिलक को देकर धान ख़रीद में हो रही धांधली को रोके जाने का आग्रह किया है। तथा कुछ किसानों के नाम भी लिखकर दिए गए हैं

जिनके नाम पर थोड़ी सी ही भूमि है और वह उस भूमि में गन्ना की फ़सल उगा रहे हैं तथा उनकी पर्चियां भी लगी हुई हैं उसके बाद भी धान ख़रीद के नाम पर सैकड़ों कुंतल धान तौल कराकर सरकारी नियमों को ताक पर रखकर कार्य कर रहे हैं। जो कि पूरी तरह से ग़लत है।

 अगर सरकार को धान ख़रीद का लक्ष्य पूरा करना ही है तो वह सीधे तौर पर व्यापारियों से धान ख़रीद कर ले, लेकिन किसानों के नाम का सहारा लेकर इस प्रकार का कृत्य किया जाना अनुचित है। शिकायती पत्र पर भानु प्रताप सिंह गंगवार एवं जुगेंद्र सिंह के हस्ताक्षर हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close