बिल्सी - इस्लामनगर मार्ग पर सोत नदी के पुल से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाने पर रोक, किसानों में आक्रोश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी - इस्लामनगर मार्ग पर सोत नदी के पुल से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाने पर रोक, किसानों में आक्रोश

Thursday, November 21, 2024 | November 21, 2024 Last Updated 2024-11-21T12:07:30Z
    Share
बिल्सी - इस्लामनगर मार्ग पर सोत नदी के पुल से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाने पर रोक, किसानों में आक्रोश
बिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार और एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों को बिल्सी इस्लामनगर मार्ग पर सोत नदी के पुल से गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने पर रोक लगाई जाने पर नाराजगी जाहिर की।

किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। किसान नेताओं ने कहा कि प्रशासन ने किसानों को पेराई सत्र में परेशान करने के लिए पुल की हालत दयनीय बताकर अवरोधक लगा दिए। मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने पुल को खोले जाने अथवा वैकल्पिक मार्ग तत्काल बनाकर देने की मांग की।

किसानों ने एडीएम से तहसील क्षेत्र की रियल टाइम खतौनी में गड़बड़ी की भी शिकायत की। इस दौरान कृष्ण अवतार, पप्पू प्रधान, सोपाली यादव, बलवंत यादव, दलवीर सिंह, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close