बिल्सी विधायक पर जमीन हड़पने के साथ सामूहिक दुष्कर्म का केस, दर्ज़ करने के कोर्ट ने दिऐ आदेश
बदांयू 12 दिसंबर।
कोर्ट ने बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित 16 लोगों पर कीमती जमीन हड़पने के साथ ही सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर दस दिनों के अंदर न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।
पीड़ित ने पुलिस में सुनवाई नहीं होने के बाद कोर्ट पहुंचकर गुहार लगाई। इसके बाद केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
जमीन हड़पने और महिला से सामूहिक दुष्कर्म समेत कई आरोपों में एमपी-एमएलए कोर्ट ने भाजपा के बिल्सी विधायक समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए है। भाजपा विधायक पर आरोप है कि इन्होंने अपने भाइयों और अन्य लोगों के साथ गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया है। साथ ही एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगया है
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने दस दिनों के अंदर रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य, इसके भाई सतेंद्र शाक्य, धर्मपाल शाक्य और रिश्तेदार ब्रजेश कुमार शाक्य, हरिशंकर शाक्य, अनेगपाल, बरेली निवासी आनंद प्रकाश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, उझानी निवासी उधोगपति मनोज कुमार गोयल, शैलेंद्र कुमार सिंह निवासी उझानी,
हरीशचंद्र वर्मा, रामपाल, चंद्रवती, दिनेश कुमार, विपिन और दिनेशचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश दिए है। अब देखना है कि पुलिस सत्ता के दबाव के आगे रिपोर्ट दर्ज कर कितनी जल्द न्यायालय को अवगत कराती है। वही क्या आरोपियों को बचाने का प्रयास करेगी या निष्पक्षता से जांच कर कोर्ट को अवगत कराऐगी। क्योंकि मामला भाजपा के विधायक से जुड़ा हुआ है।