निपुण लक्ष्य ऐप के द्वारा बच्चों का हुआ आकलन।
मुजरिया=निपुण लक्ष्य ऐप पर बच्चों का आकलन कर विद्यालयों की निपुणता की जांच की गई।डायट के डी एल एड प्रशिक्षुओं ने किया आकलन।
बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत महानिदेशक स्कूली शिक्षा के आदेशानुसार परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 और 2 के बच्चों का निपुण लक्ष्य ऐप पर आकलन किया
इसी के क्रम में जिले में शुरू हुए आकलन कार्यक्रम के अंतर्गत सहसवान ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद,मटकुली,दरियापुर,धुरी नगला,बहावलपुर, तिगरा,अल्लीपुर,भगतपुर,बड़ेरिया,रामपुरा ऐनुद्दीन सहित 18 विद्यालयों का निपुण आकलन किया गया।
निपुण आकलन हेतु डायट के डी एल एड प्रशिक्षुओं को अलग अलग विद्यालयों में भेजा गया था जिन्होंने अपने मोबाइल पर ऐप के माध्यम से बच्चों का आकलन किया।
ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम के साथ ए आर पी टीम में राजन यादव,जमील अहमद, सोमेंद्र कुमार और खालिद कुरैशी ने आकलन का अवलोकन किया।