शादियों का बदलता ट्रेंड- प्री-वेडिंग के साथ हल्दी और मेहंदी शूट का बढ़ रहा क्रेज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शादियों का बदलता ट्रेंड- प्री-वेडिंग के साथ हल्दी और मेहंदी शूट का बढ़ रहा क्रेज

Sunday, December 15, 2024 | December 15, 2024 Last Updated 2024-12-15T10:56:46Z
    Share
शादियों का बदलता ट्रेंड- प्री-वेडिंग के साथ हल्दी और मेहंदी शूट का बढ़ रहा क्रेज
Badaun December 14, 2024
2024 के सहालगो का कल 15 दिसंबर को समापन

 उझानी बदांयू 14 दिसंबर।

इस साल 1 जनवरी से 15 दिसंबर 2024 के सभी 72 शादियों के शुभ मुहूर्त का कल समापन हो जाऐगा। अव शादियों की शहनाई 15 जनवरी 2025 से सुनाई देंगी।
शादी के खूबसूरत पलों को संजोकर हर कोई रखना चाहता है। इसके लिए फोटो और वीडियो सबसे अहम होते है। लेकिन, इस डिजिटल युग में शादी को और भी यादगार बनाया जा रहा है। दरअसल, शादी की रस्म-रिवाज समय के साथ बदल गए हैं। इसमें बदलाव के लिए कहीं न कहीं वीडियो और फोटोग्राफी का भी अहम रोल है।

अब प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग से लेकर हल्दी और मेहंदी के पलों को नवविवाहितों द्वारा सहेजा जा रहा है। महंगे कैमरों के साथ ड्रोन का भी खूब प्रयोग हो रहा है। जिससे वीडियोग्राफी का क्रेज अलग तरह का है। इसके लिए लोग लाखों रुपये खर्च करने से नहीं चूक रहे हैं। बड़े-बड़े शहरों के बाद अब प्री वेडिंग का क्रेज गांव देहात में खूब देखा जा रहा है। आधुनिकता की दौड़ में प्री-वेडिंग फोटो शूट का ट्रेंड युवाओं में है। शादी से पहले पहाड़ों पर होने वाले प्री वेडिंग शूट को लेकर नव युगल काफी उत्साहित रहते हैं।

वीडियोग्राफर भी नए-नए प्रयोग के साथ उन्हें रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहाड़ों के अलावा विशेष जगह पर प्री वेडिंग शूट किए जा रहे हैं। बदांयू जिले में भी इसका खूब चलन है। जिससे वीडियो और फोटाेग्राफर में भी उत्साह है। एक फोटाेग्राफर ने बताया कि सहालग में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। शादी से पहले प्री वेडिंग वीडियो और फोटो शूट होता है। उसके बाद हल्दी और मेहंदी से लेकर शादी की सभी रस्मों को कैद किया जा रहा है। इससे उनके व्यवसाय में बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए एक से दो लाख तक पार्टी से लिए जाते हैं।
बताया कि शादी अब एल्बम तक सीमित नहीं है। वीडियोग्राफी का चलन बढ़ा है। ऐसे में प्री-वेडिंग फोटो शूट और हल्दी-मेहंदी के चलन ने काम को और बढ़ा दिया है। शादी की यादों को संजोने के लिए लोग अच्छे स्थानों पर फोटो व वीडियो शूट कराने पहुंचते हैं, जिससे बजट में बढ़ोतरी होती है। यही नहीं दोस्तों, रिश्तेदारों को भी इस प्री-वेडिंग एलबम में पूरी जगह दी जा रही है।

बदलते दौर में शादी कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाने के लिए कई रस्मों में बढ़ोतरी हो गई है। नए तौर तरीकों ने कई व्यवसायों को बढ़ा दिया गया है। इस कड़ी में फोटोग्राफी के पैटर्न में हाईटेक बदलाव हुआ है। शादी कार्यक्रम की फोटोग्राफी से पहले हल्दी, मेहंदी और प्री-वेडिंग शूट का भी चलन बढ़ा है। शादी की वीडियोग्राफी से लेकर एल्बम में तमाम तरह की वैरायटी देकर कीमतें तय हो रही हैं। एक फोटोग्राफर ने बताया कि प्री-वेडिंग से लेकर हल्दी, मेहंदी व शादी तक का पैकेज दो से तीन लाख के बीच बैठता है। इसमें शादी के दौरान एलईडी,क्रेन, हेलीकॉप्टर भी शामिल रहता है।

बताया कि अब धीरे-धीरे सब कुछ डिजिटल हो रहा है। ऐसे में पुराने जमाने की एल्बम और वीडियोग्राफी चलन से बाहर हो रही हैं। हालांकि, साधारण एल्बम और वीडियो के लिए 10 से 20 हजार लिए जा रहे हैं। जबकि, डिजिटल के तौर पर सिनेमैटिक व कैंडिट फोटो ग्राफी खूब हो रही है। इसके लिए कैनबरा एल्बम चलन में है। जिसमें डिजिटल फोटो रहते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close