औरछी चौराहे पर दो वाहनों की साइड को लेकर हुई मारपीट में दो समुदायआमने-सामने ,पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा
ओरछी /बदांयू /उत्तर प्रदेश 19 दिसंबर 2024 थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कस्बा ओरछी के मुख्य चौराहे के समीप दो बड़े वाहनों के साइड को लेकर जमकर मारपीट मारपीट को लेकर दो समुदाय आमने-सामने थाना पुलिस की मुस्तैदी के कारण एक बड़ा झगड़ा होते होते बचा पुलिस दोनों वाहनों को मय ड्राइवरों को अपने साथ ले गई।
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस की मुस्तैदी के कारण ओरछी चौराहा दो समुदायों के बीच झगड़े का अखाड़ा बनते बनते रह गया।हुआ यूं कि चन्दौसी आसफपुर मार्ग पर आसफपुर की तरफ से एक बड़ा वाहन आ रहा था जबकि दूसरी तरफ से भी एक बड़ा वाहन (ट्रक) आ रहा था दोनों की साइट को लेकर कहा सुनी हो गई जोकि मारपीट शुरू हो गई मारपीट में लोहे रोड़ों से भी बार हुए देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई तथा एक लम्बा जाम भी लग गया देखते ही देखते झगड़ा दो समुदायों के बीच होते होते बचा
सूचना मिलने पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस अविलंब मौके पर पहुंची धक्का मुक्की के बीच थाना के क्राईम इंस्पेक्टर राजबीर सिंह भी फंस गए व मुश्किल से दोनों वाहनों को मय ड्राइवरों को पकड़ कर थाना पुलिस अपने साथ ले गई।
क्राईम इंस्पेक्टर का कहना है कि पकड़े गए दोनों ड्राइवरों के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।