पुलिया टूटने से जल भराव आने जाने वाले गिरने से होते हैं लहू लोहान।
सहसवान नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज को जाने वाली पुलिया हो गई है क्षतिग्रस्त जिससे हो गया है जल भराव जिससे बाइक सवार एवं पैदल निकलने वाले गिरकर हो जाते हैं घायल बताते चलें काफी समय से पुलिया क्षतिग्रस्त थी जो अब काफी बड़ी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गई है
जिसमें लगी सरिया बाहर निकल आई है जिसमें पैदल एवं बाइक सवार को पता नहीं होता कि इसके अंदर सरिया बाहर निकल गई है जिसमें फंसकर कई मोहल्ले वाले एवं राहगीर चोटिल हो गए हैं
जिसकी शिकायत मोहल्ले वासियों ने उप जिलाधिकारी सहसवान एवं नगर पालिका के अधिकारियों से की है लेकिन रास्ता ठीक होने का नाम नहीं ले रहा सबसे बड़ी बात है
नन्हे मुन्ने बच्चे ई रिक्शा एवं पैदल स्कूलों के लिए आते जाते हैं वह भी इसमें गिरकर चोटिल हो जाते हैं मोहल्ले वासियों ने जिलाधिकारी बदायूं से पुलिया ठीक कराई जाने की मांग की है
मांग करने वालों में सोमेंद्र पाठक, रजनीश पाठक, सौरभ विठला, नवनीत, नीरज, उमेश, नरेश, मोहनलाल आदि ने जल्द पुलिया ठीक करने की मांग की है