विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा की 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया
विश्व हिंदू परिषद द्वारा सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर आज अयोध्या में विराजमान भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (प्रतिष्ठा द्वादशी )के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने 101 दीपकों से आरती उतारकर भगवान श्री राम की वंदना की.
हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत भगवान श्री राम क़ो मिष्ठान का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद रूप में बांटा गया. इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एडवोकेट उज्जवल गुप्ता, ने कहा कि भगवान राम का मंदिर 592 वर्षों के संघर्ष के बाद एवं असंख्य हिंदुओं के बलिदान के बाद बना है
पूरे राष्ट्र को प्रभु श्री राम के इस राम लला विराजमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर सभी सनातनियों को बहुत-बहुत बधाई एवं सभी सनातनी अपने अपने घर पर दुकानों पर रोशनी करें ।
उपस्थित समस्त सनातनी समाज जय श्री राम के उद्घोष के साथ गगन भेदी नारे लगा रहा था। कार्यक्रम में अरविंद गुप्ता ,नीरज शर्मा, मयूर गुप्ता, नीरज कोचर, राजेश सपडा, ऋषि कुमार वर्मा, संदीप पटेल, प्रदीप पटवा विनीत आदि लोग मौजूद रहे ।