भाकियू ( चढूनी) गुट ने मुकदमा लिखाने को थानाध्यक्ष सिविल लाईन को पत्र सौंपा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू ( चढूनी) गुट ने मुकदमा लिखाने को थानाध्यक्ष सिविल लाईन को पत्र सौंपा

Wednesday, January 8, 2025 | January 08, 2025 Last Updated 2025-01-08T14:19:37Z
    Share
भाकियू ( चढूनी) गुट ने मुकदमा लिखाने को थानाध्यक्ष सिविल लाईन को पत्र सौंपा 
बदायूं 8 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में मुकदमा लिखाने को थाना अध्यक्ष सिविल लाइंस बदायूं को प्रार्थना पत्र सौपा जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने बताया यह पत्र आपको इस तथ्य से अवगत कराने के लिए दिया गया है
 सोशल मीडिया पर दीपक फौजी नामक व्यक्ति ने हमारे संगठन भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूंनी को जान से मारने की धमकी दी है यह मामला केवल व्यक्तिगत मानहानि का नहीं है, बल्कि यह पूरे किसान आंदोलन और उन लाखों कार्यकर्ताओं का अपमान है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश भर में किसानों के अधिकारों के लिए

 संघर्ष किया हैजिला उपाध्यक्ष आरिफ रजा ने कहा दीपक फौजी द्वारा हाल ही में पोस्ट किए गए वीडियो ने हमारे संगठन और हमारे संघर्ष की गर्मा को ठेस पहुंचाई है इस वीडियो में उन्होंने हमारे संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को गालियां दी है आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाए 

जिला महा सचिव सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा दीपक फौजी का यह आचरण अपराध की श्रेणी में आता है और यह भारतीय न्याय संहिता(बीएनएस एस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कई धाराओं का उल्लघन करता है गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई करें ताकि कोई भी 

व्यक्ति भविष्य में इस प्रकार के कर्तव्य करने का साहस न कर सके इस मौके पर ,सुरेश चंद्र गुप्ता ,ओंकार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष ,छोटे,आरिफ रजा,ओमकार नगर अध्यक्ष कुंवर गांव ,देव सिंह, असलम,छेदा लाल, रामदास , मुकेश, आदि लोग मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close