बड़े हर्षोल्लाह से मनाई गई महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बड़े हर्षोल्लाह से मनाई गई महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Thursday, January 23, 2025 | January 23, 2025 Last Updated 2025-01-24T03:32:53Z
    Share
बड़े हर्षोल्लाह से मनाई गई महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

बदायूं/ उत्तर प्रदेश 

सहसवान- 23 जनवरी देश के युवा क्रांतिकारी आजाद हिंद फौज के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क नयागंज में सामाजिक समरसता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 जिसकी  अध्यक्षता स्वामी उमराव नाथ जी ने की। जिसमें नगर संघचालक रामावतार व  सामाजिक समरसता विभाग संयोजक अतुल फौजी, प्रेम स्वरूप आचार्य,सुभाष गौड व सचिन शर्मा ने नेताजी का जीवन परिचय कराया और नेताजी द्वारा किए गए देश पर बलिदान की गाथा को दोहराया।
मंच का संचालन वेद प्रकाश मिश्रा जिला सहसंयोजक सामाजिक समरसता द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला संयोजक राजेंद्र, नगर संयोजक राम खिलाड़ी प्रजापति, खंड संयोजक राम प्रकाश व अमन साहू, नगर सह कार्यवाह योगेंद्र उपाध्याय, शिवम सक्सेना, भाजपा नगर अध्यक्ष पियूष महेश्वरी, देवेंद्र प्रजापति, मदनलाल फौजी, पुष्पाल कोरी, अमरीश वर्मा, बॉबी कोहली, 

राहुल कश्यप, नगर संपर्क प्रमुख कुणाल सक्सैना, दीपक माहेश्वरी, कल्याण, राजकुमार प्रधान, मनोज प्रजापति ,सौरभ वाल्मीकि, रामनिवास यादव, हर किशोर सागर व नगर के  बहुत से देशभक्त  उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close