भाजपा ने की मण्डल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा ने की मण्डल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा ।

Wednesday, January 8, 2025 | January 08, 2025 Last Updated 2025-01-08T13:00:09Z
    Share

नए मंडल अध्यक्ष की रणनीति और परिश्रम से पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा - राजीव कुमार गुप्ता
भाजपा ने की मण्डल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा ।

बदायूं :- भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव तेजी से चल रहे हैं। मंगलवार की रात बदायूं के 29 मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों की घोषणा प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के उपरांत जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा ने सूची जारी की है। 
जनपद बदायूं के कुल 30 मंडल में 29 मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की है। दातागंज विधानसभा का समरेर मंडल अभी होल्ड किया गया है। उसकी घोषणा जिलाध्यक्ष बनने के बाद होगी। 
29 मंडल अध्यक्षों में 05 मंडल अध्यक्ष बिसौली नगर से मनोज गुप्ता, बगरैन से रितेश चौहान, सहसवान नगर से पियूष माहेश्वरी, मुजरिया से केपी सिंह लोधी, सलारपुर से नौरंग पाल अच्छा कार्यकाल देखते हुए दुबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि 24 मंडल अध्यक्ष नए बनाए गए हैं।

समस्त नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का स्वागत भाजपा कार्यालय बदायूं पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने फूलमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

29 नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का विवरण मंडल बिसौली ग्रामीण से सुनील कुमार सिंह, आसफ़पुर से विजय कुमार शर्मा, बगरैन से रितेश चौहान, करनपुर से दिनेश कुमार राजपूत, बिसौली नगर से मनोज गुप्ता, सहसवान ग्रामीण से वीरपाल सिंह यादव, सहसवान नगर से पियूष महेश्वरी, दहगवा से परमवीर शाक्य, उघैती से ललतेश कुमार, इस्लामनगर से राजीव कुमार शर्मा, बिल्सी नगर से आदित्य माहेश्वरी, बिल्सी ग्रामीण से राहुल देव शाक्य, उझानी नगर से सचिन अग्रवाल, उझानी ग्रामीण से मोहित कुमार तोमर, मुजरिया से केपी सिंह लोधी, बदायूं नगर से अजय मथुरिया, 

बदायूं सिविल लाइन से गोपाल शर्मा, वजीरगंज से राघव सिंह, बिनावर से रामचरन पाल, सलारपुर से नौरंग पाल, कादरचौक से सर्वेश कश्यप, गढ़िया हरदोईपट्टी से विदेश श्रीवास्तव, बसोमा से गुलशन प्रताप सिंह, जगत से अवनीश कुमार शाक्य, म्याऊं से ओमपाल सिंह राजपूत, दातागंज नगर से वीर सिंह, दातागंज ग्रामीण से नरेश पाल, गौतरा से राज कश्यप, उसावाँ से राहुल लोधी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।


29 नवनिर्वाचित जिला प्रतिनिधियों का विवरण
जिला प्रतिनिधि के रूप में बिसौली ग्रामीण से नीटू पाल, आसफपुर से मयंक पाठक, बगरैन से जितेंद्र गुप्ता, करनपुर से निगमेश्वर मिश्रा, बिसौली नगर से सविता शर्मा, सहसवान ग्रामीण से श्याम सिंह कश्यप, सहसवान नगर से देवेंद्र प्रजापति, उघैती से कपिल चौधरी, इस्लामनगर से संजीव पहलवान, बिल्सी नगर से प्रमोद गोस्वामी, बिल्सी ग्रामीण से सोनू सिंह, उझानी नगर से मोहित प्रभाकर वाल्मीकि, उझानी ग्रामीण से ज्ञानचंद्र शाक्य, 

मुजरिया से उपदेश सिंह चौहान, बदायूं नगर से पंकज शर्मा, बदायूं सिविल लाइन से कन्हई लाल गुप्ता, वजीरगंज से जयपाल दिवाकर, बिनावर से धीरेंद्र सिंह, सालारपुर से हरवंश कुमार शाक्य, कादरचौक से शिवकुमार दिवाकर, गढ़िया हरदोईपट्टी से अनिल कुमार, बसोमा से राकेश शाक्य, जगत से विजेंद्र सिंह पटेल, म्याऊं से पंकज पाठक, दातागंज नगर से जयवीर राठौर,

 दातागंज ग्रामीण से नेत्रपाल सागर, गौतरा से भावेश प्रताप सिंह, उसावां से ओमप्रताप सिंह को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का प्रस्ताव और समर्थन करने की होती है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close