जिलाधिकारी जोगिद्र सिंह ने जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने को दिए निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी जोगिद्र सिंह ने जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने को दिए निर्देश

Wednesday, January 22, 2025 | January 22, 2025 Last Updated 2025-01-22T16:43:43Z
    Share
जिलाधिकारी जोगिद्र सिंह ने जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने को दिए निर्देश

रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंद्र सिंह ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। 
समीक्षा बैठक में सबसे पहले जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड में खराब प्रगति वाले विभागों को योजनाओं में प्रगति लाकर रैंकिंग में सुधार करने की निर्देश दिए। 

इसके अलावा जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में परियोजना अधिकारी यूपी नेडा, एलडीएम रामपुर, समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग एवं समस्त वेंडर्स को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष यथाशीघ्र पंजीकरण की कार्यवाही पूर्ण करने एवं आवेदनों के सापेक्ष संयंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए। 

साथ ही जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी एवं लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित समन्वय स्थापित करते हुए योजना से संबंधित आवेदकों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से एवं निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा नई स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। 
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने भैया नगला एवं केमरी पुल पर निर्मित किया जा रहे सेतु का निर्माण कार्य को भी निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में खाली पड़े शासकीय भवनों का उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जा रही सड़कों के चौड़ीकरण , सुदृढ़ीकरण व पुनर्निर्माण की कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का ध्यान रखने की भी निर्देश दिए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close