गौशाला में ठंड से हुई गायों की मौत पर डीएम एवं सीडीओ ने किया निरीक्षण
मझगवां ब्लॉक की ग्राम अनंतपुर गौशाला का मामला
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
आपको बताते चले मजगामा ब्लॉक के ग्राम अनंतपुर स्थित गौशाला में मंगलवार की रात को चार गांए मृत पाई गई। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए मरी हुई गायों को दबाने से पूर्व जांच करने की मांग की।
इसकी जानकारी रात में ही जिलाधिकारी महोदय को दी गई उसके उपरांत रात्रि में ही आंवला केनायब तहसीलदार अरविंद कुमार एवं उप जिलाधिकारी नहनेराम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल करने के बाद गायों की मौत के मामले में प्रधान के पति एवं सचिव और गौशाला के केयरटेकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई । उसके उपरांत आज बुधवार की सुबह जिलाधिकारी बरेली एवं मुख्य विकास अधिकारी बरेली ने गौशाला का निरीक्षण किया।
गायों की मौत की सूचना जब बजरंगदल कार्यकर्ताओं को मिली तो बजरंग दल के आंवला तहसील अध्यक्ष आशीष हिंदू, अलीगंज इकाई के अध्यक्ष नितिन महाजन ने बताया कि उन्हें रात 8:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अंतपुर गौशाला में चार गांए मरी हुई पड़ी हैं। तो वह सभी लोग मौके पर पहुंचे और वहां पर 10 गायों के शव पड़े हुए थे, जिसको दफनाने के लिए एक बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था।
गौशाला में कुल 95 गए हैं पर उनकी नाद में उनके खाने के लिए चारा भी मौजूद नहीं था इसमें से 25 गए अलग बंधी हुई मिली ,जो दुधारू किस्म की थी। ग्राम प्रधान विनीता देवी के पति किशन का कहना है कि तीन से चार गाय बीमार थी ।जिनका मझगवां ब्लॉक के चिकित्सक इलाज कर रहे थे उनमें से एक की मृत्यु हो गई थी
,जिसे दफनाया जा रहा था लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया ।आंवला के उप जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ गायों के बीमार होने की सूचना मिली है ,जिसमें से तीन से चार गायों की मृत्यु हो गई।