एस डी एम बिल्सी को ज्ञापन सौंपते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एस डी एम बिल्सी को ज्ञापन सौंपते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

Wednesday, January 22, 2025 | January 22, 2025 Last Updated 2025-01-22T09:15:52Z
    Share
बेसहाराओ के सहारा थे मुलायम टिंकू शाक्य

एस डी एम बिल्सी को ज्ञापन सौंपते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता
बिल्सी - सपा संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर महंत राजू दास स्वामी द्वारा की गई टिप्पणी प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। इस प्रकरण को लेकर आज उपजिलाधिकारी बिल्सी रिपुदमन सिंह को चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य की अगुयाई में एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रोजगार सेवक संघ अखिलेश यादव ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मूर्ति अस्थाई स्थापित की गई है, जो आकर्षण का केंद्र बन गई है। 

सपा समर्थक और श्रद्धालु मूर्ति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। महंत राजूदास स्वामी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर नेता जी की प्रतिमा पर पेशाब करने के लिए लोगों को उकसाया जा रहा है जो निंदनीय है। देश के नेता रहे मुलायम सिंह यादव के बारे महंत द्वारा अप शब्दों का प्रयोग करना सिर्फ नेता जी के लिए 

नहीं बल्कि पूरे देश के गरीब किसान वेहसहारा मजलूमों व महापुरुषों का अपमान करने जैसा है। इस घटना से सभी सामाजिक एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। 

इसी के चलते मुख्यमंत्री जी से राजूदास स्वामी के खिलाफ कढ़ी से कढ़ी कार्यवाही करने के लिए आग्रह किया गया है। इस दौरान चेतन यादव सोनू यादव मुशाहिद मलिक देवेंद्र

 सागर मंजू यादव गंगा सहाय मौर्य आयुष कुणाल शाकिर गौरी संतोष राजपूत रफीक मंत्री गोविंद शर्मा के साथ दर्जन लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close