नवीन परती व चकमार्ग की मिट्टी खोदकर अवैध खनन किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को सोपा पत्र
सीमा देवी ग्राम प्रधान ने ग्राम सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र बहजोई तहसील चंदौसी के गाटा संख्या 109 नवीन परती व चकमार्ग की मिट्टी खोदकर अवैध खनन किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी संभल को दिया पत्र।
ग्राम प्रधान सीमा देवी ने बताया कि दिनांक 31 दिसंबर 2024 की शाम को गंगा एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले श्री कृष्णा बल्लू ने ग्राम सभा सिंहपुर के गाटा संख्या 109 नवीन परती व चकमार्ग की मिट्टी खोदकर खनन किया है, तो मौके पर लेखपाल राजीव शर्मा को बुलाया गया,
लेकिन लेखपाल राजीव शर्मा ने कोई कार्यवाही ना कर अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया बल्कि उल्टे ठेकेदार से साथ गांठ कर ली, इसको लेकर प्रार्थी ग्राम प्रधान सीमा देवी ने
जिलाधिकारी से निवेदन कर जांच कर ग्राम सभा सिंहपुर की मिट्टी खोदकर अवैध खनन करने वालों के विरोध कार्यवाही कर, ग्राम सभा सिंहपुर को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलवाने को प्रार्थना पत्र दिया।