एसपी सिटी ने मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित।
भाग रहे चोर को मीडिया कर्मियों के द्वारा पकड़़वाये जाने पर पुलिस ने किया सम्मानित।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली से राजीव कुमार गुप्ता
पुलिस को देखकर भाग रहे एक चोर को वहां पर मौजूद मीडिया कर्मी मोनू पांडे और नितिन प्रेम के द्वारा चोर का पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया।
बताते चलें कि किला थाना क्षेत्र के मीडिया कर्मी मोनू पांडे और एक चैनल के कैमरामैन नितिन प्रेम सर्कल फर्स्ट के एक थाने के बाहर अपनी कवरेज कर रहे थे इसी दौरान एक कर पुलिस को देखकर भागने लगा यह देखकर दोनों मीडिया कर्मियों ने उसका पीछा किया
और दौड़कर चोर को पकड़ लिया। चोर को पड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
मीडिया कर्मियों के उक्त साहस को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मानुस पारीक ने मोनू पांडे और नितिन प्रेम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऑफिस में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक सिटी ने बताया कि दोनों पत्रकारों का काम बहुत ही सराहनीय है ऐसे लोगों को हमेशा सम्मान मिलना चाहिए।