ग्राम पचौमी में मंदिर में हुई बाबा शिवचंद्र गिरी की हत्या में मिले पुलिस को मिले अहम सबूत।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्राम पचौमी में मंदिर में हुई बाबा शिवचंद्र गिरी की हत्या में मिले पुलिस को मिले अहम सबूत।।

Saturday, January 11, 2025 | January 11, 2025 Last Updated 2025-01-11T12:39:41Z
    Share
।।ग्राम पचौमी में मंदिर में हुई बाबा शिवचंद्र गिरी की हत्या में मिले पुलिस को मिले अहम सबूत।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
तहसील फरीदपुर के ग्राम पचौमी काली मंदिर में बाबा शिवचंद्र गिरी की हत्या में पुलिस को मिले अहम सबूत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली बाबा शिवचंद गिरी की हत्या के खुलासे के लिए एसओजी के साथ दो टीमें गठित की हैं।

 काली माता मंदिर मैं एक सप्ताह पहले रहने आए शिवचंद गिरी की बृहस्पतिवार की रात को ईंट और डंडों के प्रहार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को विरासत में लेकर पूछताछ की थाना प्रभारी फरीदपुर हरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस भरपूर प्रयासरत है पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं जिनके आधार पर जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

बाबा की हत्या के बाद से हिंदू संगठन में जबरदस्त रोष व्याप्त है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष मां मंदिर प्रताप सिंह राणा, ब्रज प्रांत के नगर अध्यक्ष सोमपाल सिंह राठौड़, बजरंग दल के नगर संयोजक अंकित राजपूत, लखन वर्मा, मोहित सिंह,

 एवं विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे और अपना आक्रोश जताया उन्होंने मांग की की मठ मंदिरों और साधु संतों की सुरक्षा की जाए और जल्द ही उक्त मामले का खुलासा किया जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close