शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी प्रभारी अन्नत अमौरिया और कांस्टेबल मनोज भार्गव को एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी प्रभारी अन्नत अमौरिया और कांस्टेबल मनोज भार्गव को एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार

Wednesday, January 29, 2025 | January 29, 2025 Last Updated 2025-01-29T13:22:28Z
    Share
शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी प्रभारी अन्नत अमौरिया और कांस्टेबल मनोज भार्गव को एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार

बदांयू में 10 हजार की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज और सिपाही को एंटीकरप्शन टीम ने गिरफ्तार

 बदांयू 29 जनवरी।

बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बदायूं की नवादा पुलिस चौकी इंचार्ज अनंत अमौरिया एवं सिपाही मनोज कुमार को जमीन के एक मामले में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है । 

आरिफपुर नवादा निवासी सादाब ने एक प्लॉट बेचा था। जिसके चलते दूसरे पक्ष ने नवादा चौकी पुलिस से शिकायत कर दी थी। इस मामले को लेकर चौकी इंचार्ज सादाब से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

सादाब ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को घेराबंदी करके चौकी इंचार्ज को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। रिश्वत के रुपये चौकी इंचार्ज ने सिपाही मनोज के माध्यम से लिए थे।

 एंटीकरप्शन टीम दोनों को गाड़ी में बैठाकर बिनावर थाने ले गई। यहां दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close