हजरतनगर गढ़ी थाना अध्यक्ष बने मनोज कुमार वर्मा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हजरतनगर गढ़ी थाना अध्यक्ष बने मनोज कुमार वर्मा

Tuesday, January 21, 2025 | January 21, 2025 Last Updated 2025-01-21T15:30:58Z
    Share

हजरतनगर गढ़ी थाना अध्यक्ष बने मनोज कुमार वर्मा
______________________
अपराधियों पर अंकुश लगाना मेरी प्रथम प्राथमिकता- मनोज कुमार वर्मा 
--------------
संवाददाता बीरेश ठाकुर संभल 

संभल । हजरतनगर गढ़ी नवागत थाना अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने थाना हजरतनगर गढ़ी का चार्ज ग्रहण के बाद प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाने पर पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। 

तेजतर्रार नवागंतुक थाना अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस शक्ति से निबटेगी। क्षेत्र में अपराधियों को अपराध करने की छूट नहीं दी जा सकती। चोर उचक्के और गौकशी करने वालों को जेल की सलाखों में बंद कर दिया जायेगा ।


 कालाबाजारी पूरी तरह से क्षेत्र में बंद होगी । थाना अध्यक्ष ने कहा कि निर्दोष व्यक्ति को स्टेशन पर पूरा सम्मान दिया जाएगा। अपराधी को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि निर्दोष व्यक्ति पुलिस स्टेशन पर अपनी समस्या बता सकते हैं। 

उस समस्या का शीघ्र अति शीघ्र समाधान का प्रयास करेंगे। मनोज कुमार वर्मा ने अपने सहयोगीयो को निर्देश देते हुए कहा कि स्टेशन पर आने वाले लोगों से अपना व्यवहार ठीक रखें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close