बदायूं:- एक व्यक्ति रोहित अपनी पत्नी पिंकी और ससुराल वालों के साथ गांव टोडरपुर स्थित 777 मार्का ईट भट्टे पर मजदूरी करता है। भट्ठा मालिक ने रोहित की मजदूरी के पैसे नहीं दिए जिससे दोनों में अनबन हो गई।
यह घटना 15/12/2024 लगभग शाम 4:50 बजे की है। उसके बाद रोहित ने भट्ठा मालिक को अपनी बनी झुग्गी से बाहर निकलते देखा। जिसके शक होने पर रोहित नाम का व्यक्ति ने तुंरत झुग्गी में जाकर देखा।
तो उसकी पत्नी पिंकी की मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना फैजगंज बेहटा थाने पर दी गई। परंतु उस व्यक्ति की कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मजदूर रोहित अपने
अधिवक्ता फरमान अली एडवोकेट के माध्यम से माननीय न्यायधीश Sc/St महोदय बदायूं के समक्ष दिनांक 27/01/2025 उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। अधिवक्ता फरमान अली एडवोकेट पैरवी वा
बेहतर बहस के कारण माननीय विशेष न्यायधीश Sc/St महोदय बदायूं के द्वारा दिनांक 28/02/2025 को ईंट भट्टा मार्का 777 पर मृत्यु व Sc/St जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।