प्राचीन शिव मंदिर श्री ठाकुरद्वारा प्रांगण में हुआ अखंड कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन
रामपुर। जनपद की तहसील मिलक क्षेत्र के अंतर्गत क्योरार गांव में श्री ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण में शिव तेरस की उपलक्ष में अखंड कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान चंद्रपाल कोरी ने बताया कि श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में सभी ग्राम वासियों के सहयोग से दिनांक 27 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को अखंड कीर्तन का शुभारंभ कर आज दिनांक 28 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को अखंड कीर्तन का समापन हुआ। कीर्तन के समापन के बाद सबसे पहले काफी दूर से आए साधुओं को पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण कराया। यही नहीं भंडारे के आयोजन में क्योरार गांव के ही नही
आसपास के गांव से आकर लोगों ने प्रसाद को छका। ग्राम प्रधान चंद्रपाल कोरी ने बताया की हर वर्ष शिव तेरस के दिन 24 घंटे के अखंड कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जोकि 8-10 साल से निरंतर गांव के सभी लोगों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन होता चला आ रहा है।