डी एल एड प्रशिक्षुओं ने किया निपुण आकलन।कक्षा 1 और 2 के बच्चों की निपुण दक्षता का किया गया आकलन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डी एल एड प्रशिक्षुओं ने किया निपुण आकलन।कक्षा 1 और 2 के बच्चों की निपुण दक्षता का किया गया आकलन।

Monday, March 3, 2025 | March 03, 2025 Last Updated 2025-03-03T08:28:10Z
    Share
डी एल एड प्रशिक्षुओं ने किया निपुण आकलन।
कक्षा 1 और 2 के बच्चों की निपुण दक्षता का किया गया आकलन।

मुजरिया=निपुण लक्ष्य एप द्वारा डायट के डी एल एड प्रशिक्षुओं ने निपुण आकलन किया।
      महानिदेशक स्कूली शिक्षा के आदेशानुसार पूरे राज्य में कक्षा 1 और2 के बच्चों की निपुण दक्षता का आकलन करने हेतु जिले के परिषदीय विद्यालयों में डायट बदायूं 

द्वारा नामित डी एल एड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन किया जा रहा है।
   ब्लॉक सहसवान के 88 विद्यालयों का आकलन 1 मार्च और 3 मार्च को किया गया,जिसमे डायट के प्रशिक्षुओं की टीमों ने प्रत्येक विद्यालय जाकर निपुण लक्ष्य एप के द्वारा कक्षा 1 और 2 में अध्ययनरत बालक बालिकाओं की भाषा और अंकीए दक्षताओं का आकलन किया।


     आकलन हेतु बी आर सी केंद्र कोल्हाई पर कंट्रोल रूम बनाया गया जहां पर ए आर पी राजन यादव, जमील अहमद, ओमप्रकाश, सोमेंद्र कुमार, और खालिद कुरैशी ने आकलन में आने वाली समस्याओं का समाधान कराया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close