सहसवान=सहसवान विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खंगार नगला पर वार्षिकोत्सव एवं मेधावी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी, ए आर पी,ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।साथ ही पूरे वर्ष शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाली छात्रा डिम्पल को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने कहा कि शिक्षा समाज का आईना है।बच्चों को अनुशासित और नियमित उपस्थिति का पाठ पढ़ाया।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ,प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
ए आर पी राजन यादव, ओमप्रकाश, सोमेंद्र कुमार,जमील अहमद,अब्दुल खालिद ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विद्यालय प्रधानाध्यापक सुधीर यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा आठ के बच्चों का विदाई कार्यक्रम भी हुआ।
इस मौके पर शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारी,ग्राम प्रधान शिक्षक सहित विद्यालय स्टाफ के सुधीर यादव,सतीश यादव,गिरजा,मीरा,सरयू कुमार,राजेंद्र गुलाटी,अजयपाल,परवेज अनवर ,केशव कुमार,सुभाष,आदि मौजूद रहे।