रामपुर पहुंची भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अनीता सहगल
मन्दिर प्रांगण में हुए फर्श निर्माण का किया शुभारंभ
स्वार। क्षेत्र के ग्राम भोट बक्काल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अनीता सहगल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
रविवार को भोट बक्काल स्थित मन्दिर प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
इस दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अनीता सहगल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान मन्दिर में पूजा अर्चना की इसी क्रम में मंदिर से ग्राम पंचायत में कलश यात्रा निकाली गई जो गांव से घूमते हुए समाजसेवी प्रेमपाल सिंह गौतम के आवास पर जाकर सम्पन्न हुई।
इस मौके पर अभिनेत्री अनीता सहगल ने कहा कि यह ज्वाला आपसी भाईचारा सौहार्द अपनेपन की प्रेमपाल सिंह ने जलाई है वो भी रामपुर जैसे जनपद में यह ही प्रार्थना करेंगे ईश्वर से कि यह ज्वाला जलती रहनी चाहिए रामपुर तो एक मिशाल है और ऊपर से ऐसे कार्यक्रम होने से रामपुर का नाम और रोशन होगा।
वह ग्राम पंचायत में स्थित मंदिर के प्रांगण में हुए फर्श के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई थीं।
कार्यक्रम के आयोजक प्रेमपाल सिंह गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और अपने धर्म के प्रति भी जागरूक होना चाहिए अपने धर्म के कार्यों को बढ़ावा देते हुए
तन मन और धन से सेवा करना चाहिए। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में भाई भाई इस बात को लेकर साथ चलना चाहिए। इस दौरान लवी सक्सेना,
राजकली, राजेन्द्र शर्मा, किसनदास पुजारी, सुषमा देवी, रेशम देवी, नरेश चन्द्र यादव, धर्मपाल सिंह सागर, राकेश कुमार सैनी, आदि मौजूद रहे।