रमजान शुरू, रोजेदारों ने सुबह खाई सहरी- रात में तरावीह की नमाज पढ़ी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रमजान शुरू, रोजेदारों ने सुबह खाई सहरी- रात में तरावीह की नमाज पढ़ी

Monday, March 3, 2025 | March 03, 2025 Last Updated 2025-03-03T10:28:12Z
    Share
रमजान शुरू, रोजेदारों ने सुबह खाई सहरी- रात में तरावीह की नमाज पढ़ी
बगरैन :: कस्बा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार से पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो गई। रोजेदारों ने सुबह के वक्त सहरी खाई और इसके बाद नमाज अदा की। रात में तरावीह की नमाज अदा हुई और कलाम-ए-पाक पढ़ा गया। रमजान को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है।
 कई स्थानों पर सेवईं, फल, मेवा, खोवा, ब्रेड की दुकानों को सजाया गया है। इफ्तार से पूर्व रोजेदारों की भीड़ दुकानों पर अच्छी खासी रहती है।
अल्लाह की बेशुमार रहमतों का पाक माह रमजान का महीना कहा जाता है।

 रमजान माह में अल्लाह अपने नेक बंदों पर रहम बरसाता है। नेक बंदे भी दुनिया की सब बातें भूलकर सिर्फ अल्लाह की इबादत में ही अपना समय गुजारते हैं।
रमजान के पहले अशरे में लोगों ने अल्लाह त आला की इबादत की और दुआ की। 

रोजेदारों ने सुबह सहरी खाई और इसके बाद शाम को निर्धारित समय पर खजूर से इफ्तार किया। रात में मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। कई बच्चों ने पहली बार भी रोजा रखा और अल्लाह त आला की इबादत की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close