बगरैन पुलिस ने सुरक्षा हेतू सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में चलाया चेकिंग अभियान : संदिग्ध लोगो से की पूछताछ
बगरैन - बैंक की सुरक्षा सुनिशिचित करने के लिए पुलिस बैंको मे चेकिंग करती है इस चेकिंग के दौरान पुलिस बैंको मे लगे सी सी टी वी कैमरे आलर्म सिस्टम और अग्निशमन यंत्रो की जांच करती है साथ ही बैंक तथा परिसर मे मैजूद संदिग्ध लोगो से पूछताछ करती है
सोमवार को थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्वा बगरैन में बिसौली रोड पर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायू के निर्देश पर थाना पुलिस ने लूट व छिनौती की घटनाओ पर अंकुश पाने के लिए पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने चेंकिग अभियान चलाया बैंक
में लगे सी सी टी वी कैमरे, आपात कालीन आलर्म व अग्निशमन यंत्रो को भी चेक किया। पुलिस ने बैंक अधिकारियों तथा कर्मचारियो से बात कर उन्हे सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा कहा निर्भीक होकर अपने कार्य करे तथा बैंक मे आने जाने वाले लोग तथा वाहनो को चेक किया साथ मे बैंक के आस पास संदिग्ध लोगों से पूछताछ की ,
ज्ञात रहे कुछ दिन पहले सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बगरैन के शटर काटकर अंदर चोर घुस गये थे जो पुलिस ने दो लोगो को चोरी हुए सामान सहित पकड कर जेल भेज चुकी है जिस कारण और ज्यादा बैंक की सुरक्षा वढा दी गयी है चेकिग के दौरान चौकी प्रभारी बगरैन राजीव कुमार सिंह हेड कांस्टेबल मुनाशिव पासा मैजूद रहे ।