युवा शक्ति सम्मेलन में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
दहगवां:- 23 मार्च 2025 को शहीद-ए-आज़म, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर "युवा शक्ति सम्मेलन" का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दादरा चौराहा यदु ऑटोमोबाइल दहगवां में आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरणादायक विचार रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, और यदि वे संगठित होकर सही दिशा में कार्य करें।
तो समाज और राष्ट्र की प्रगति निश्चित है। इंजीनियर यदुवंश यादव (प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य रसूलपुर कलां वार्ड नंबर 21) ने अपने संबोधन में कहा, "शहीदों का बलिदान हमें देश के प्रति समर्पण और समाज सुधार के लिए प्रेरित करता है। आज का युवा यदि अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझे।
तो हम अपने क्षेत्र और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तित्व भी मौजूद रहे। जिनमें दयालु शास्त्री, मणिकांत शास्त्री, द्रोजपाल यादव, प्रदीप यादव, शिवम यादव, डब्लेश यादव, छत्रपाल, पप्पू यादव, आरिफ, शोएब, मोहम्मद कैफ, शुभम महेश्वरी और एमएस गौतम शामिल रहे।
सभी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होने की अपील की। सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार पर खुली चर्चा हुई। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस युवा शक्ति सम्मेलन ने समाज और युवाओं में एक नई ऊर्जा और जागरूकता पैदा की। जिससे भविष्य में क्षेत्र की उन्नति और सामाजिक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।