ईट भट्टे पर हुए दर्दनाक हादसे के दौरान मलवे में दबे सात मजदूर
एक मजदूर की हुई मौके पर मृत्यु
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
कस्बा मीरगंज के एक ईट भट्टे पर आज सुबह एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान ईंटों के मलबे में सात मजदूर दब गए। जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना आज शनिवार की सुबह लगभग 8:00 की है। नेशनल हाईवे पर स्थित न्यू गंगवार बिक्रस भट्टे के चारों तरफ बनी हुई दीवार गिर गई। जिसमें सात मजदूर दब गए। घटना की सूचना क्षेत्रीय अधिकारियों एवं पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद उप जिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता क्षेत्राधिकार मीरगंज और एसडीआरएफ और थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आनंन फानन में राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया गया
कड़ी मशक्कत के बाद पांच मजदूरों में से चार मजदूरों को मलवा से निकाल लिया गया। जिन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में भर्ती कराया गया। एक मजदूर काफी तलाश करने के बाद लगभग 4 घंटे के बाद निकाला जा सका।
हादसे में अभिषेक निवासी धनेटा, कल निवासी धनेटा ,लीलाधर निवासी परोरा बबलू निवासी परोरा ,इसरार निवासी नगरिया, नन्हे बाबू निवासी बल्लूपुर, घायल हो गए।
वहीं छोटे लाल निवासी धनेटा को काफी तलाश करने का प्रयास किया गया लेकिन 4 घंटे बाद उन्हें मलवे के नीचे से निकाला जा सका। छोटेलाल को मलवे से निकलने के बाद एंबुलेंस से तुरंत उसे अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह जानकारी मिलने पर भीड़ गुस्से से बेकाबू हो गई। उसके बाद वहां पर मौजूद भीड़ ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास भी किया
लेकिन बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद होने के कारण उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो सकी। बहुत ही मुश्किल से एसडीएम के द्वारा लोगों को समझो जाकर शांत किया गया। घायलों का उपचार जारी है।