नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन योजना के अंतर्गत मास्टर वॉलिंटियर्स का विषयक एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रामपुर। राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, बक्शी का तालाब, लखनऊ के सौजन्य से एक दिवसीय नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन योजना के अंतर्गत मास्टर वॉलिंटियर्स का विषयक कार्यक्रम दिनांक 26 मार्च 2025 में जिला ग्राम में विकास संस्थान,
दनियापुर रामपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के एनआरएलएम के पद धारकों सहित कुल 50 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभा किया गया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ डॉ नरेंद्र पाल सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, द्वारा किया गया। सत्र में राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री यशवंत कुमार सक्सेना द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग व कारण के बारे में डॉ मोविना कमाल चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल रामपुर के द्वारा नशीले पदार्थों व नशीली दावाओं के दुष्परिणाम Napddr act 1985 के बारे में विस्तार से समझाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर शहजाद हुसैन द्वारा नशीली दवाओं का सामाजिक आर्थिक प्रभाव, नशीली दवाओं और शराब के प्रभाव पर चर्चा की गई। श्रीमती सपना शर्मा द्वारा मादक पदार्थों के व्यसन से निवारण के उपाय तथा उपचार की मुख्य विशेषता स्थिति पर चर्चा की गई। सत्र में संस्थान के सत्र प्रभारी श्री मनोज किमाड़ी द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।